
Delhi Excise Policy Case LIVE: 'मोदी-शाह ने AAP के खिलाफ साजिश रची, दोनों देश से माफी मांगें', बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल
AajTak
Excise Policy Case Live Updates: राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति मामले में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने जांच एजेंसी के सबूतों को कमजोर और अपर्याप्त बताया, साथ ही कहा कि आरोपों के लिए ठोस और पर्याप्त सबूत जरूरी होते हैं, जो इस मामले में नहीं थे.
दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएसी) एमएलसी के. कविता को सभी आरोपों से बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपों को तभी माना जाएगा जब उनके साथ ठोस और पर्याप्त सबूत मौजूद हों, जो इस मामले में जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जा सके.
सबसे पहले कोर्ट ने आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर कुलदीप सिंह को बरी किया. इसके बाद मनीष सिसोदिया और अंत में अरविंद केजरीवाल को भी राहत दी गई. कोर्ट ने जांच एजेंसी के सबूतों को कमजोर और अपर्याप्त बताया और चार्जशीट में कई खामियों की भी बात कही. इस फैसले के बाद जांच एजेंसी ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती देने का संकेत दिया है.
इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला फर्जी था, जिसका मकसद उनकी और उनकी पार्टी की छवि धूमिल करना था. केजरीवाल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रचित सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा कि उनकी पार्टी के कई नेता जेल गए, जो लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है. उन्होंने जनता को ध्यान देने और देश के वास्तविक मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण पर फोकस करने की जरूरत पर जोर दिया.
इस पूरे मामले की शुरुआत 2022-23 की दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से हुई थी, जिसमें सीबीआई और ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और घोटाले के आरोप दर्ज किए थे. इस केस में कई नेता जेल भी गए थे. कोर्ट ने साफ कहा कि संवैधानिक पदाधिकारियों पर आरोप लगाने के लिए ठोस सबूत होना जरूरी है, केवल दावों से केस नहीं बनाया जा सकता.
कोर्ट के इस फैसले पर आजतक लगातार नजर बनाए हुए है. इस मामले से जुड़ी हर अहम जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में सबसे पहले मिलेगी. अदालत के फैसले के बाद किस नेता, किस पार्टी और किन पक्षों ने क्या प्रतिक्रिया दी, कौन इस फैसले का स्वागत कर रहा है और कौन इसे चुनौती देने की बात कर रहा है - इन सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







