
Delhi Crime: 100 करोड़ की हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार, दिल्ली-NCR की पार्टियों होती थी ड्रग्स सप्लाई
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय नारकोटिक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ कर 100 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी म्यांमार से दिल्ली- NCR समेत देश के कई हिस्सों में हेरोइन सप्लाई करते हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय नारकोटिक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ कर 15 किलो हेरोइन जब्त की है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक के मुताबिक मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह सक्रिय है. गैंग के सदस्य म्यांमार से दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में हेरोइन की सप्लाई करते हैं.
पुलिस को 21 मार्च को एक विशेष सूचना मिली थी कि इस कार्टेल के सदस्य दिलीराम, प्रकाश पौडयेल और अर्जुन ने मणिपुर से दाजू कुकी उर्फ राजू से हेरोइन की एक बड़ी खेप ली है. वे हेरोइन की इस खेप को दिल्ली में राजघाट बस डिपो के पास किसी को देने वाले हैं. पुलिस ने जाल बिछाया और ऑटो में बैठकर आईटीओ की तरफ से तीन लोग आए. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 15 किलो हेरोइन मिली. जिसकी कीमत 105 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. आरोपियो की पहचान दिलीराम, प्रकाश और अर्जुन के रूप में हुई.
105 करोड़ रुपये की हेरोई जब्त
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो एक ड्रग सिंडिकेट के सदस्य हैं, जो म्यांमार से भारत के कई हिस्सों में ड्रग्स सप्लाई करते हैं. तस्करों ने बताया कि वो पिछले तीन सालों से हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं. वो पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली एनसीआर में कई पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई कर चुके हैं.
पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया
इनसे पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी संजय साहा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, आने वाले समय में इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











