
Delhi Crime: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव, अर्धसैनिक बल तैनात
AajTak
दिल्ली के सीलमपुर में गुरुवार रात 17 वर्षीय कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. हमलावर 4-5 लोग थे जो दूसरे समुदाय से हैं और मृतक को पहले से जानते थे. हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिस पर काबू पाने के लिए अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. 17 वर्षीय किशोर कुणाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ और हमलावर 4 से 5 लोग थे जो कुणाल के जानने वाले बताए जा रहे हैं.
मृतक कुणाल अपने परिवार के साथ जे ब्लॉक, सीलमपुर में रहता था. वह गांधी नगर की एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था. गुरुवार शाम वह साढ़े सात बजे दूध लेने निकला था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया. पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.
चाकू मारकर युवक की हत्या
एक पड़ोसी ने परिवार को वारदात की जानकारी दी. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, कुणाल खून से लथपथ पड़ा था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान के बाद ही यह पता चल पाएगा कि वो बालिग हैं या नाबालिग.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











