
Delhi Crime: दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गए युवक ने चलाई गोली, अवैध पिस्तौल के साथ पांच गिरफ्तार
AajTak
जहांगीरपुरी इलाके में करीब दस लड़के अपने दो दोस्त अतुल और अहमद नबी का जन्मदिन मनाने सत्य निकेतन के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. ये सभी लड़के स्कॉर्पियो और थार से पार्टी करने वहां पहुंचे थे. रेस्टोरेंट के मालिक से किसी बात पर विवाद हो गया और एक युवक ने गोली चला दी.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि करीब दस लड़के अपने दो दोस्त अतुल और अहमद नबी का जन्मदिन मनाने सत्य निकेतन के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. ये सभी लड़के स्कॉर्पियो और थार से पार्टी करने वहां पहुंचे थे. रविवार होने की वजह से रेस्टोरेंट में काफी भीड़ थी इस दौरान एक लड़के ने बैठने के लिए शीशे की टेबल खींच ली. इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने विरोध किया और झगड़ा शुरू हो गया.
लड़कों ने रेस्टोरेंट के मालिक से धक्कामुक्की और मारपीट की. इस दौरान जावेद नाम के युवक ने गोली चला दी, जो रेस्टोरेंट के गेट के बाहर पैनल पर जा लगी. गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी. इतना ही नहीं गोली चलाने के बाद आरोपी जावेद ने पिस्तौल केर सड़क वीडियो भी बनाया. इस घटना के बाद मौके पर दहशत फैल गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि जावेद पर पहले पांच केस दर्ज हैं. साल 2022 में भी उसने गोली चलाई थी.
जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक ने चलाई गोली
पुलिस ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर पेट्रोलिंग कर रहा पुलिस का एक जवान मौके पर पहुंचा और वहां उसने अहमद नाम के युवक को पकड़ा. पूछताछ में अहमद ने अपने साथियों के नाम बताए, इसके बाद अलग-अलग इलाकों में रेड कर पुलिस ने अहमद के चार साथी जावेद, औरंगजेब, आदिल और अतुल को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
साथ ही पुलिस ने थार गाड़ी को भी जब्त किया और जावेद के पास से पिस्टल भी बरामद की. थार गाड़ी के आगे के शीशे पर लिखा था ब्रैंडेड चौधरी. जब्त की गई थार गाड़ी अहमद के ताऊ की बताई जा रही है. सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










