
Delhi Crime : चार साल का रिलेशन टूटा तो बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका से बदला लेने के लिए उठाया ऐसा कदम
AajTak
चार साल का रिलेशनशिप खत्म होने से बौखलाए प्रेमी ने प्रेमिका के नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया. फिर प्रेमिका और उसके पिता की तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया. साथ ही प्रेमिका के जानने वालों को अश्लील मैसेज भी किए. दिल्ली साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वह नजफगढ़ का रहने वाला है.
प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर प्रेमिका और उसके पिता की तस्वीर इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार किया गया है. फेक अकाउंट के जरिए वह प्रेमिका के जानने वालों और रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेजा करता था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नजफगढ़ का रहने वाला है.
एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली की साइबर पुलिस को पीड़ित युवती ने बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है. वह मेरे और मेरे पिता की तस्वीरों को गलत तरीके से उपयोग कर रहा है. फेक इंस्टा अकाउंट से हमारे जानने वालों को अश्लील मैसेज भी भेज रहा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी.
चार साल से थे रिलेशनशिप में
जांच के दौरान साइबर पुलिस को जानकारी मिली थी कि फेक अकाउंट विवेक (21) नाम के युवक के मोबाइल नंबर का उपयोग कर बनाया गया है. फिर सामने आया था कि विवेक पीड़ित युवती का प्रेमी था. दोनों चार साल तक प्रेम संबंध में रहे थे. कुछ समय पहले उनकी बातचीत होना बंद हो गई थी. इसके बाद से ही प्रेमी बौखला गया था.
वह युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था. मगर, युवती बात नहीं कर रही थी. फिर उसने युवती से बदला लेने के लिए उसे बदनाम करने का प्लान बनाया और फेक इंस्टा अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया.
नजफगढ़ का रहने वाला है आरोपी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











