
Delhi Crime: गाली-गलौच का विरोध करने पर शख्स की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग लड़कों के ग्रुप पर शक
AajTak
दिल्ली के आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे लड़कों का विरोध करने पर 50 वर्षीय बिहारी लाल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक अधेड़ शख्स की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 50 वर्षीय बिहारी लाल के रूप में हुई है, जो अपने घर के बाहर खड़े कुछ लड़कों द्वारा दी जा रही गालियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे.
बिहारी लाल के विरोध करने पर नाराज बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू चला दिए, जिससे उनकी मौत हो गई. बिहारी लाल अपने घर में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और उनकी दो बेटियां हैं.
इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नाबालिग लड़कों के कई ग्रुप एक्टिव हैं, जो आए दिन चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
विरोध करना पड़ा महंगा
वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बिहारी लाल ने अपने घर के बाहर कुछ लड़कों को हंगामा और गाली-गलौज करते देखा. शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने लड़कों को वहां से जाने और अपशब्द न बोलने की हिदायत दी. इसी छोटी सी बात पर बदमाश इस कदर भड़क गए कि उन्होंने बिहारी लाल पर जानलेवा हमला कर दिया. सरेराह हुई इस हत्या ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली में संपत्ति विवाद बना खूनी, बहू ने पीट-पीटकर किया ससुर का मर्डर

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







