
Delhi Capitals IPL 2022: बुरी फंसी दिल्ली कैपिटल्स, फूटा कोरोना बम-खिलाड़ी अनफिट, कैसे होगा मैच?
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में एक और कोरोना का मामला आने के बाद चिंता बढ़ने लगी है. आईपीएल 2022 पहले ही कोरोना के साये में सीमित मैदानों पर खेला जा रहा था, ऐसे में अब आगे आने वाले मैचों में क्या होगा इसपर हर किसी की नज़र है.
Corona Cases In IPL Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) में लगातार कोरोना के मामले देखने को मिल रहा है. पहले ही कैंप में पांच कोरोना पॉजिटिव लोग थे और अब बुधवार (20 अप्रैल) को एक नया केस सामने आ गया है. ऐसे में अब सवाल खड़ा हो रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच कैसे होगा. क्या प्लेइंग-11 तैयार कर पाएगी दिल्ली कैपिटल्स? दिल्ली कैपिटल्स में अबतक कुल 6 कोरोना के मामले आ गए हैं. हालांकि, इनमें से सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं और बाकी चार सपोर्ट स्टाफ हैं. दोनों ही खिलाड़ी विदेशी हैं, जिनमें एक मिचेल मार्श और दूसरे का नाम आना बाकी है. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेइंग-11 तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.
क्लिक करें: दिल्ली कैपिटल्स का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, मैच पर संकट के बादल लेकिन संकट यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में सिर्फ सात विदेशी खिलाड़ियों को ही अपने साथ किया था. इनमें से दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जबकि एक खिलाड़ी अनफिट है. दिल्ली कैपिटल्स के एनरिक नॉर्किया फिटनेस की वजह से पिछले कुछ मैच में नहीं खेल पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में विदेशी प्लेयर्स: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, रॉवमैन पावेल, टिम सिफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्किया, लुंगी नगीदीमैच करवाने के लिए क्या है आईपीएल का नियम? कोरोना संकट के बीच जब आईपीएल 2022 की शुरुआत हो रही थी, तब कुछ नियम सामने रखे गए थे. इसी में से एक नियम था कि अगर किसी टीम में कोरोना के मामले आते हैं, तब मैच कैसे किया जाएगा. नियम के मुताबिक, किसी भी टीम को अपने 12 फिट खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी. अगर टीम के पास 12 खिलाड़ी फिट, कोरोना निगेटिव हैं तो मैच करवाया जा सकता है. इसमें प्लेइंग-11 के 11 खिलाड़ी और एक सब्सटीट्यूट खिलाड़ी शामिल है. अगर 12 खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं तो दोनों टीमों की सहमति से मैच की तारीख बदली जा सकती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







