Delhi Capitals करेगी पहले से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन, स्टीव स्मिथ का दावा
ABP News
IPL 14: स्टीव स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ दोबारा जुड़कर बेहद खुश हैं. स्मिथ का दावा है कि यूएई में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन और ज्यादा बेहतर होगा.
IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से का आयोजन 19 अप्रैल से होने जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल 12 प्वाइंट्स के साथ लीग में टॉप पर बनी हुई है. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दावा किया है कि दिल्ली कैपिटल्स दूसरे हिस्से में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. स्मिथ ने श्रेयश अय्यर को क्वालिटी प्लेयर बताया है. स्मिथ ने कहा, "हमें वहां से शुरू करना होगा जहां हमने खत्म किया था. हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला जिसका नतीजा हमें मिला. मुझे लगता है कि हम और भी बेहतर कर सकते हैं इसलिए हमें टूर्नामेंट के आखिरी छोर पर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा. फाइनल में पहुंचने के लिए आपको काफी अच्छा खेलना होगा, लेकिन उम्मीद है कि हम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल सकेंगे."More Related News













