
Delhi Cabinet Ministers: रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा.... इस क्रम में मंत्रियों ने ली शपथ
AajTak
2025 में पहली बार विधायक बनी शालीमार बाग 1993 में इस सीट से विधायक बने साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के सीएम बने थे, 1996 में खुराना के इस्तीफे के बाद साहिब सीएम बने. रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद आखिरकार दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है. रामलीला मैदान में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी शासित राज्यों के अधिकांश मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.
रेखा गुप्ता (वैश्य) पहली बार की विधायक हैं. और 3 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं. इसके अलावा वह 3 बार एमसीडी की पार्षद भी रहीं हैं. संगठन की बात करें तो रेखा गुप्ता बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं डुसू छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं. बचपन से ही आरएसएस से जुड़ी रही हैं. संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल के मार्गदर्शन में नेतृत्व कौशल का विकास किया. छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं. ABVP के जरिए राजनीति में सक्रिय हुईं 1994 में दौलत राम कॉलेज की सचिव बनीं 1995 में डीयू छात्र संघ की सचिव और 1996 में अध्यक्ष बनीं.
रेखा गुप्ता BJYM की 2003 से 2004 तक सचिव रहीं 2004 से 2006 तक बीजेपी युवा मोर्चे की राष्ट्रीय सचिव रहीं 2007 और 2012 में पीतमपुरा उत्तर (वार्ड 54) से बीजेपी की पार्षद बनीं. 2015 और 2020 में शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव हार गईं. 2022 में तीसरी बार शालीमार बाग-बी (वार्ड 56) से एमसीडी की पार्षद बनीं 2023 के मेयर चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी थीं लेकिन आप की शैली ओबराय से चुनाव हार गई थीं.
6 विधायक बने मंत्री
प्रवेश वर्मा जाट 2 बार के विधायक हैं, 2 बार सांसद रह चुके हैं राजनीति विरासत में मिली है, दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. 2013 में महरौली विधानसभा सीट से विधायक बने 2014 और 2019 में 2 बार पश्चिमी दिल्ली के सांसद बने. 2024 में टिकट नही मिला लेकिन विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक बने केजरीवाल को चुनाव में हरा कर चर्चा में हैं. इनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं. उनके मंत्री बनने से बीजेपी की नजर करीब 8 फीसदी जाट वोटरों पर हैं.
आशीष सूद पंजाबी एक बार के विधायक हैं, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव रहे दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद और नेता सदन रह चुके हैं. गोवा में बीजेपी के प्रभारी हैं. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सह-प्रभारी हैं. 1988-89 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे.बीजेपी की नजर 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव में करीब 20% पंजाबी वोटरो पर है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







