
Delhi Budget: महिलाओं के लिए खुलेंगे विशेष मोहल्ला क्लीनिक, हर किसी को मिलेगा हेल्थ कार्ड
AajTak
अगले साल से दिल्ली में महिलाओ के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में फ्री में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित है.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आज अपना बजट पेश कर रही है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कई महत्वपूर्ण ऐलान किया. अगले साल से दिल्ली में महिलाओ के लिए विशेष मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में फ्री में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी, 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की अलग-अलग कॉलोनियों में सरकार की तरफ से ध्यान और योग के प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे, शहीदों के परिवार के लिए 26 करोड़ के बजट का प्रस्ताव किया गया, 75 वर्ष के अधिक उम्र के नागरिकों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली भर में कार्यक्रम होंगे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











