
Delhi AQI: बारिश के बाद भी प्रदूषण से नहीं राहत, दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी 'बेहद खराब'
AajTak
बीती रात हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. हालांकि, बारिश के बाद भी प्रदूषण से खास राहत नहीं मिलती दिखी. आज यानी 28 नवंबर को ज्यादातर इलाकों में AQI बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.
देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला. देर शाम दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई जिसने प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर दी थी, लेकिन आज यानी 28 नवंबर की बात करें तो वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. बता दें कि नई दिल्ली में मौसम का ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देखने को मिला है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सोमवार रात 8.30 बजे तक 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. दिल्ली में रात 10 बजे के करीब AQI 387 दर्ज किया गया. वहीं, शाम को चार बजे AQI 395 था और सुबह नौ बजे के करीब AQI 400 दर्ज किया गया था.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज क्या है हाल? आज यानी 28 नंवबर की बात करें तो सुबह 7 बजे के करीब आईटीआई शाहदरा इलाके में AQI 339 दर्ज किया गया. पंजाबी बाग इलाके में AQI 285 दर्ज किया गया. मेजर ध्यानचंद स्टेडियम इलाके में AQI 273 दर्ज किया गया. जबकि आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 271 दर्ज किया गया. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इलाके में AQI 233 और नरेला इलाके में AQI 228 दर्ज किया गया.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







