
Delhi AQI: प्रदूषण से घुट रहा दम! दिल्ली में स्मॉग से बढ़ा खतरा, आने वाले दिनों में और बिगड़ेगी हवा
AajTak
Delhi AQI Today: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम और हवाएं इस समय देश की राजधानी का साथ नहीं दे रही हैं. अगले 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में ही रह सकता है.
Air Pollution Updates: दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी लगातार बेहद खराब कैटेगरी में बनी हुई है. इन दिनों स्मॉग से सांस के बीमार मरीजों के लिए खतरा बढ़ रहा है. दिल्ली के आसमान में सुबह के वक्त स्मॉग और कोहरे की धुंध देखने को मिली है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में अब इसमें और इजाफा हो सकता है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड यानी CPCB के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 दर्ज किया गया.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का AQI 406, आनंद विहार का 404, सोनिया विहार का 399, अलीपुर का AQI 375 दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 दर्ज किया गया था.
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है.
With the advent of winter as well as poor air quality, Delhi woke up to smog today. Visuals from Vijay Chowk, India Gate, Kartavya Path and Humayun Road. Delhi's air quality stands in the 'Very Poor' category this morning with the AQI (Air Quality Index) being 332. pic.twitter.com/t79peMQq11
आने वाले दिनों में और बढ़ेगा प्रदूषण! IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम और हवाएं इस समय देश की राजधानी का साथ नहीं दे रही हैं. अगले 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना रहेगा. दिल्ली में इन दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. ऐसे में अगले कुछ दिन तक दिल्ली की हवा में प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान इस समय कम हो रहा है. कोहरा भी बढ़ रहा है इसकी वजह से प्रदूषण को बढ़ने में मदद मिल रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ठंड बढ़ने के साथ कोहरे और स्मॉग से हालात बिगड़ सकते हैं.
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान? भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से एक डिग्री कम यानी 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







