
Delhi Air Pollution: दिल्ली की सड़कों पर ये गाड़ियां हुई बैन, निकालीं तो सीधा कटेगा 20000 रुपये का चालान
AajTak
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है. जिसमें ग्रेडेड रिस्पॉंस एक्शन प्लान स्टेज-3 लागू करने का फैसला लिया गया. दिल्ली परिवहन विभाग ने एक आदेश में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ी चलाने पर 20000 रुपये का चालान कटने की बात कही है.
दिल्ली एनसीआर का इलाका सुबह से सांसों के संकट से जूझ रहा है. हवा इतनी जहरीली है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है. कल रात (2 नवंबर) हवा में जहरीला धूल कण का स्तर खतरनाक श्रेणी को पार कर गया. दिल्ली में रात में एयर क्वालिटी इंडेक्स 800 के पार पहुंच गया है जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते हालात को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पॉंस एक्शन प्लान स्टेज-3 लागू किया जा रहा है. पांचवीं तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे.
BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ी चलाने पर 20000 रुपये का चालान
वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि से चिंतित, केंद्र के प्रदूषण नियंत्रण पैनल ने गैर-आवश्यक निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. अगर ऐसी गाड़ी सड़कों पर नजर आईं तो इन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. दिल्ली परिवहन विभाग ने एक आदेश में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ी चलाने पर 20000 रुपये का चालान कटने की बात कही है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है. जिसमें ग्रेडेड रिस्पॉंस एक्शन प्लान स्टेज-3 लागू करने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही दिल्ली में अगर BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल के निजी 4 पहिया वाहन सड़कों पर उतरे तो उनका 20,000 रुपये का चालान कटेगा.
दिल्ली में आज यानी 3 नंवबर की सुबह 11 बजे के करीब औसत एक्यूआई 492 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.
CAQM के मुताबिक, GRAP को चार कैटेगरी में लागू किया जाता है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











