
Delhi: AAP सरकार ने बढ़ाई विधायकों की सैलरी, बीजेपी भी बोली- हम साथ-साथ हैं
AajTak
जिस दिल्ली विधानसभा के भीतर 292 करोड़ की संपत्ति वाले विधायक जी तक बैठते हैं, जिस विधानसभा के 70 में से 69 सदस्यों की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जिस विधानसभा में AAP के विधायकों की औसत संपत्ति 14 करोड़ रुपए है, जिस विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की औसत संपत्ति 9 करोड़ रुपए है, उसी विधानसभा के पहले से करोड़पति विधायकों का वेतन भत्ता अब बढ़ा दिया गया है. दिल्ली के विधायकों को अब 54000 की जगह 90000 हजार रुपए का वेतन भत्ता हर महीने मिलेगा, जिसमें बेसिक सैलरी 12 हजार से 30,000 रुपए हो गया है. चुनाव क्षेत्र भत्ता 18 हजार से बढ़कर 25000 रुपए, सचिवालय भत्ता 10 हजार रुपए से 15000 रुपए, वाहन भत्ता 6 हजार से बढ़कर 10000 रुपए हो गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










