
Delhi: सास-ससुर के रूम में हिडन कैमरे लगाकर बनाए Video, 2 करोड़ की ज्वैलरी लेकर बॉयफ्रेंड संग भागी बहू
AajTak
Delhi News: शातिर बहू ने बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर सास-ससुर के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. परिजनों का आरोप है कि महिला घर से 2 करोड़ की ज्वैलरी और 1.5 लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गई. आरोप यह भी है कि बहू का पिछले 4 साल से कॉलेज के दोस्त से लव अफेयर चल रहा था.
नई दिल्ली में एक बहू की संगीन हरकत सामने आई है. शातिर बहू ने सास-ससुर के बेडरूम में हिडन कैमरे लगाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. परिजनों का आरोप है कि महिला घर से 2 करोड़ की ज्वैलरी और डेढ़ लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गई है. पति की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोप यह भी है कि महिला का पिछले 4 साल से कॉलेज के दोस्त से प्रेम संबंध चल रहा था.
आरोप है कि बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर चुपके से सास-ससुर के कमरे में कैमरे लगा दिए थे. बाद में उनकी वीडियो तैयार कर ली. जब वीडियो की बात सामने आई तो आरोपी महिला घर से एक करोड़ की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गई. इस मामले में लक्ष्मी नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है और उनका चांदनी चौक इलाके में सोने-हीरे की ज्वेलरी का कारोबार है. परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बच्चों के अलावा एक भाई है. पीड़ित और उसके भाई की शादी हो चुकी है. भाई अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहता है, जबकि पीड़ित अपने माता-पता के साथ उस मकान में रहता है जहां पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए.
दरअसल, 4 साल पहले फरियादी की शादी हुई थी. लेकिन पत्नी से उसके संबंध खराब चल रहे थे. दोनों एक ही घर में रहकर अलग-अलग कमरे में सोया करते थे. 5 सितंबर को पीड़ित ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसके दोस्त का एक अश्लील मैसेज देखा. इसके बाद मोबाइल खोलकर बाकी के मैसेज पढ़े, इससे उसको पता चला कि पत्नी उसके दोस्त का प्रेम प्रसंग चल रहा है.
पीड़ित युवक ने पत्नी के दोस्त से फोन पर बातचीत की और उसे मिलने के लिए बुलाया, तो उसने पीड़ित की पत्नी को सारी जानकारी दे दी. इसके बाद पत्नी घर में मौजूद ज्वेलरी और पैसे लेकर फरार हो गई. इसी दौरान फरार पत्नी का फ़ोन आया और उसने धमकी दी कि ''अगर तुमने मामले को खत्म नहीं किया तो सोशल मीडिया पर तुम्हारे मां-बाप के बेडरूम के वीडियो वायरल कर दूंगी. मेरे पास अश्लील वीडियो मौजूद हैं.''
इसके बाद आनन फानन में खोजबीन की गई तो पता चला कि फरियादी के माता-पिता के रूप में कैमरे और रिकॉर्डर लगे हुए थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











