
Delhi: शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास मिली महिला की लाश, चार दिन पुराना बताया जा रहा शव
AajTak
मेट्रो स्टेशन की पार्किंग एरिया में युवती का शव मिला है. पुलिस का कहना है कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. मामले में जांच जारी है.
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पार्किंग एरिया में युवती का सड़ा हुआ शव मिलने से हंगामा मच गया. लोगों ने पुलिस को शव के बारे में जानकारी दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.
पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. युवती की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि युवती की हत्या की गई थी या फिर उसकी नेचुरल डेथ हुई है. मामले में तहकीकात की जा रही है.
दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से का है. यहां पर महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. लोगों की नजर जब शव पर गई तो उन्होंने तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस को दी थी.
जंगली इलाके में मिला था शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव तीन-चार दिन पुराना है और काफी सड़ चुका है. युवती की उम्र 30 साल के करीब की लग रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी कि युवती को हत्या की गई है या फिर उसकी नेचुरल डेथ हुई है.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवती के बारे में इलाके में पूछताछ की जा रही है. साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से जंगली का इलाका लगा हुआ है. युवती का शव वहीं पर बरामद किया गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











