
Delhi: यात्रियों से भरी चलती क्लस्टर बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर, देखें VIDEO
AajTak
राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में गुरुवार को एक चलती AC कलस्टर बस में आग लग गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस यात्रियों से भरी हुई थी. तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया. हादसे के बाद डीटीसी के तहत चलने वाली बस के मेंटेनेंस पर भी सवाल उठ रहे हैं.
राजधानी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे सवारियों से भरी डीटीसी के तहत चलने वाली लो फ्लोर एसी कलस्टर बस में आग लग गई. जिस दौरान आग लगने की घटना हुई उस वक्त बस में कई यात्री मौजूद थे.
यह बस रूट नंबर 340 है. यहां मौजूद एक शख्स सुरेंद्र भोला ने बताया कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने बस ड्राइवर को दी जानकारी की बस में धुआं निकल रहा है. इसके बाद बस को रोका गया और बस में सवार सवारियों को उतारा गया.
बस में आग लगने के कारण पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में लंबा जाम लग गया पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी, प्रीत विहार, पटपड़गंज इलाके में कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला. जो लोग सुबह के वक्त अपने घर से दफ्तर जा रहे है उन्हें काफी परेशानी हुई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिखा तेज रफ्तार का कहर, डीटीसी बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर
चार दिन पहले भी हुआ था हादसा
चार दिन पहले, यानि रविवार के दिन भी दिल्ली की जखीरा फ्लाईओवर के पास कलस्टर बस में अचानक से आग लग गई थी. बस कंडक्टर और ड्राइवर की समझदारी के चलते सवारियों को बाहर निकाल दिया गया था. गुरुवार को जगतपुरी में हुए हादसे के बाद ड्राइवर की तरफ से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई थी लेकिन आग काफी ज्यादा बढ़ गई और इस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









