
Delhi में Corona विस्फोट का खतरा, देखें थर्ड वेव को दस्तक देती Sadar Bazaar की तस्वीर
AajTak
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देशभर में कम हो गया है. लेकिन, त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ ने तीसरी लहर के लिए दस्तक दे रही है. दिवाली में महज एक सप्ताह का समय बचा हुआ है. और दिल्ली स्थित सदर बाजार समेत अन्य बाजारों में लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है. भीड़ कोरोना के गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते नजर आ रही हैं. बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं है. मौके पर न पुलिस है न सिविल डिफेंस के लोग जो इस भीड़ को कंट्रोल कर सके. ऐसे में महामारी एक बार फिर से दस्तक दे सकती है. देखें आज तक संवाददाता सुशांत मेहरा की ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











