
Delhi में हुई रिकॉर्ड बारिश का आने वाली सर्दियों पर होगा असर, जानिए
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में सितंबर-अक्टूबर के महीने में काफी बारिश हुई है. और क्या उसका असर आने वाले सर्दियों पर भी पड़ेगा? यह जानने के लिए आज तक संवाददाता कुमार कुणाल ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी से खास बातचीत की है. आरके जेनामनी ने बताया- नवंबर प्लीजेंट महीना होता है. कुछ ठंड का शुरु नहीं होता है. ठंड दिसंबर से शुरु होता है. अगले 3-4 पारा 13 डिग्री जा सकता है. तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. तापमान एकाएक नहीं गिरेगा. पश्चिमी विक्षोभ का क्या मौसम में फर्क डालेगा? देखें वीडियो.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










