
Delhi में शराब ठेके का विरोध... महिलाओं ने किया प्रदर्शन, कहा- इलाके का माहौल खराब होगा
AajTak
Delhi News: दिल्ली के हरी नगर विधानसभा इलाके में महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया. यहां लोगों को जानकारी मिली थी कि मोहल्ले के सामने शराब की दुकान खुलने जा रही है. इसी के बाद से विरोध शुरू हो गया.
राजधानी दिल्ली (Delhi) के हरी नगर (hari nagar) इलाके में महिलाओं ने शराब का ठेका खुलने का विरोध शुरू कर दिया है. इसको लेकर महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया. दरअसल, वेस्ट दिल्ली (West Delhi) के हरी नगर विधानसभा इलाके में शराब ठेका खोले जाने की जानकारी मिली थी. इसी को लेकर लोग विरोध करने लगे हैं.
जानकारी के अनुसार, हरी नगर इलाके की b2c कॉलोनी के बाहर शराब का ठेका खुलने की जानकारी सामने आई. इसके बाद कॉलोनी की महिलाओं ने मोर्चा संभाला और ठेका खोले जाने का विरोध शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें: 22 जनवरी को यूपी में सभी स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी, योगी सरकार का आदेश
काफी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष शराब की दुकान के बाहर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए. विरोध कर रहे महिला व पुरुषों ने कहा कि यहां अगर शराब का ठेका खुल गया तो इलाके की कानून व्यवस्था बदहाल हो जाएगी. महिलाओं और लड़कियों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा.
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला कॉलेज है, जहां छात्राएं पढ़ने आती जाती हैं. ऐसे में अगर यहां ठेका खुलता है तो यहां शराबी जमा होंगे और इलाके का माहौल खराब होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में शराब घोटाले पर गर्माई सियासत, AAP ने जताई केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







