
Delhi में 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ' मुहिम शुरू, 2500 से ज्यादा मार्शल की तैनाती
AajTak
दिल्ली सरकार ने आज से अपनी नई मुहिम 'रेड लाइट ऑन व्हीकल ऑफ' की शुरूवात की है. दिल्ली में प्रदूषण लेवल बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद से दिल्ली के लोगों मे फिर से टेंशन है. सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा जहरीली न हो, प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में रहे. इसलिए सरकार सार्वजनिक तौर पर आम जनता को इस मुहिम का हिस्सा बना रही है. इस मुहिम के तहत दिल्ली के 100 चौराहों पर 2500 वालंटियर तैनात किए गए हैं. इसमें से 90 चौराहों पर 10-10 और दिल्ली के 10 प्रमुख चौराहों पर 20-20 पर्यावरण मार्शल तैनात किए गए. देखिए आजतक संवाददाता वरुण सिन्हा की ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











