
Delhi में प्रदूषण अभी भी बेहद खराब, सेंट्रल विस्टा समेत तमाम निर्माण कार्य पर रोक
AajTak
राजधानी दिल्ली में रविवार को भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में है. दिल्ली में आज AQI 386 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. हालांकि, बीते दिन 400 AQI की तुलना में आज (14 नवंबर) को मामूली सुधार है लेकिन अभी भी हवा बहुत खराब स्तर पर बनी है. दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़ते हालात के कारण लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली का औसतन AQI 400 से नीचे दर्ज किया गया है. इंडिया गेट और कोपरनिकस मार्ग पर सुबह के समय AQI 386 रिकॉर्ड किया गया. प्रदूषण और स्मॉग के कारण आसमान में धुंध छाई रही.मौसम विभाग के अनुसार सुबह से खिली धूप और हल्की हवा ने दिल्ली को जहरीली हवा से थोड़ी राहत जरूर दी है. एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से नीचे आया है लेकिन सेहत के लिए हवा अभी भी बहुत खराब है. देखें ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











