
Delhi: मंडोली जेल में डॉक्टर से रेप की कोशिश पर DCW एक्शन में, DG से मांगी रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली की मंडोली जेल में डॉक्टर से रेप की कोशिश के मामले ने तूल पकड़ लिया है. महिला डॉक्टर से रेप की कोशिशा का मामला अब दिल्ली महिला आयोग पहुंच गया है. दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में मंडोली जेल के डीजी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और साथ ही महिला कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं.
दिल्ली की मंडोली जेल में बंद एक अंडरट्रायल कैदी ने एक महिला डॉक्टर से रेप करने की कोशिश की. यह घटना 26 सितंबर की बताई जा रही है. घटना उस समय हुई जब एक जूनियर रेजिडेंट महिला डॉक्टर सभी कैदियों का रेगुलर चेकअप कर रही थी. कैदी को तुरंत पकड़ लिया गया.
आरोप है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े दो मामलों में मंडोली जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी 30 साल के सुब्रत पिल्लई ने महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की. आरोपी ने रेप में असफल रहने पर डॉक्टर को जान से मारने का भी प्रयास किया. जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदी को तुरंत ही पकड़ लिया गया.
मंडोली जेल में महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश का मामला दिल्ली महिला आयोग पहुंच गया है. दिल्ली महिला आयोग ने मंडोली जेल के डीजी को नोटिस भेजकर महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश के मामले में जवाब मांगा है. आयोग के मुताबिक पीड़ित महिला डॉक्टर ने आयोग से शिकायत की है.
आयोग के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मंडोली जेल में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर काम करती है. 26 सितंबर को वह महिला वॉशरूम गई थी जहां पहले से ही आरोपी छिपकर बैठा था और उसने मौका देखकर पीछे से हमला किया. कैदी ने रेप करने की कोशिश की. लेकिन वह किसी तरह बचकर भागने में सफल रही.
महिला आयोग का कहना है कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. आयोग ने जेल में कार्यरत महिला स्टाफ की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जेल महानिदेशक को नोटिस जारी कर एफआईआर और जांच रिपोर्ट का पूरा ब्यौरा मांगा है. आयोग ने दिल्ली की जेलों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता कदम उठाने के लिए भी कहा है.
गौरतलब है कि एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आरोपी महिला वॉशरूम में जाकर छिप गया था. डॉक्टर के वॉशरूम जाने के बाद उसने रेप करने की कोशिश की. महिला डॉक्टर मदद के लिए चिल्लाई और आरोपी को धक्का देकर वॉशरूम से बाहर की ओर भागी. इसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और कैदी को तुरंत ही पकड़ लिया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











