
Delhi: बाइक सवार से 500 जिंदा कारतूस बरामद, शख्स मौके से फरार
AajTak
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूसों से भरे कुछ डिब्बे जब्त किए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बाइक सवार को रोका, तो उसके पास से कारतूसों से भरे कुछ डिब्बे जब्त किए गए. जांच के दौरान बाइक सवार अपनी बाइक और कुछ अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूसों से भरे कुछ डिब्बे जब्त किए हैं. जांच के दौरान बाइक सवार अपनी बाइक और कुछ अन्य सामान छोड़कर मौके से फरार हो गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि हम आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में एक बाइक सवार को रोका, तो उसके पास से कारतूसों से भरे कुछ डिब्बे जब्त किए गए. जांच के दौरान बाइक सवार अपनी बाइक और कुछ अन्य सामान छोड़कर फरार हो गया. जांच करने पर टीम को एक बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुए और बाइक भी चोरी की निकली.
ये भी पढ़ें- सहरसा पुलिस ने 250 जिंदा कारतूस के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, आर्मी का जवान भाई करता था सप्लाई
500 जिंदा कारतूसों से भरे 10 डिब्बे बरामद
पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाइक से 500 जिंदा कारतूसों से भरे 10 डिब्बे बरामद किए गए हैं. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. अधिकारी ने कहा, हम आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. बाइक सवार को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें- Rajasthan: 12 अवैध पिस्टल, 14 मैगजीन और 29 जिंदा कारतूस, 2 सप्ताह में 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











