
Delhi पुलिस के स्पेशल सीपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत, लेडी ASI ने लगाए आरोप
AajTak
Delhi Police: दिल्ली पुलिस की एक महिला एएसआई से एक स्पेशल सीपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि स्पेशल सीपी ने अपने ऑफिस के अंदर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. जब महिला एएसआई ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया.
Delhi Police Special CP Molestation: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी के खिलाफ महिला एएसआई ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. महिला पुलिसकर्मी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को यह शिकायती आवेदन दिया है. इसको लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी कर दिया गया है. कमेटी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
दरअसल, पीड़ित महिला एएसआई ने यह शिकायत पिछले महीने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से की. आरोप है कि स्पेशल सीपी ने अपने ऑफिस के अंदर उससे छेड़छाड़ की. जब महिला एएसआई ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया गया.
इस संबंध में डीसीपी सुमन नलवा ने कहा, 'आंतरिक मामले में कोई भी टिप्पणी करना ठीक नहीं है.' बताया जा रहा है कि इस कमेटी को हेड एक महिला स्पेशल सीपी कर रही हैं. साथ-साथ कमेटी में दो डीसीपी हैं.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर आरोप सही पाए गए तो स्पेशल सीपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस वक्त दिल्ली पुलिस में कई स्पेशल सीपी है. ये सवाल पूछा जा रहा है कि वो अधिकारी कौन है?
बताया जा रहा है कि ये एएसआई फाइल साइन कराने के लिए इस स्पेशल सीपी के ऑफिस आई थी. उसी दौरान आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई. इसके बाद इसकी शिकायत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से की गई.
सूत्रों की मानें तो इस अधिकारी ने डिस्ट्रिक से लेकर ट्रैफिक, रेंज समेत तमाम पोस्टिंग सर्व की है. इस आरोप से वह बैकफुट पर है. क्या सीनियर पुलिस अधिकार से मामला दबा तो नहीं देंगे?, ये सवाल बना हुआ है. ये भी बताया गया है कि महिला एएसआई का ट्रांसफर कर दिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











