
Delhi: निजामुद्दीन मरकज के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग! दुकान खाली कराने के झगड़े में मारी गोली, हमलावरों की तलाश जारी
AajTak
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के सामने शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई. करीब पांच राउंड चली गोलियों में दुकानदार फुरकान घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने वाला एहसान नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज के सामने शुक्रवार की रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. यह घटना रात करीब 11 बजे हुई, जब अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. पुलिस के अनुसार, इस वारदात में पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक दुकानदार फुरकान घायल हो गया.
फायरिंग के दौरान फुरकान नाम के दुकानदार के के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फायरिंग की वजह दुकान खाली कराने को लेकर हुआ आपसी विवाद है. दरअसल, फुरकान ने अपनी दुकान एहसान नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखी थी. लगभग पंद्रह दिन पहले फुरकान ने दुकान वापस ले ली थी. एहसान से दुकान खाली करवा ली थी.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. शुक्रवार रात जब फुरकान निजामुद्दीन मरकज के सामने मौजूद था, तभी एहसान अपने दर्जनभर साथियों के साथ वहां पहुंचा और कहासुनी के बाद गोलीबारी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: दो बाइक से आए 6 बदमाश और ताबड़तोड़ करने लगे फायरिंग, बिहार के नवादा में अपराधियों का दुस्साहस- VIDEO
पुलिस का कहना है कि एहसान ने अपने साथियों के साथ मिलकर फुरकान पर पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली फुरकान के पैर में लगी. गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






