
Delhi: छोटी बहन ने बड़ी का बनाया आपत्तिजनक Video, फिर प्रेमी की मदद से ब्लैकमेल कर मांगे 20 हजार रुपए
AajTak
आरोपी लड़की ने अपनी ही बड़ी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और प्रेमी को दे दिया. इसके बाद बड़ी बहन को ब्लैकमेल कर उससे 20 हजार रुपए की मांग करने लगे. कहने लगे कि यदि रुपए नहीं दिए, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. पुलिस ने आरोपी बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली की शाहदरा साइबर पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. दोनों पर एक लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप है. आरोपी लड़की कोई और नहीं पीड़िता की छोटी बहन है. आरोपी लड़की ने अपनी ही बड़ी बहन का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और प्रेमी को देकर बड़ी बहन से 20 हजार रुपए की मांग करने को कहा. दोनों बड़ी बहन को ब्लैकमेल करने लगे कि यदि रुपए नहीं दिए, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
इसके बाद शाहदरा साइबर पुलिस के पास युवती ने 15 दिसंबर 2022 को ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई. उसने पुलिस से कहा था कि अनजान नंबर से मुझे मेरा एक वीडियो मिला है. वह वीडियो मेरे निजी पलों का है. वीडियो भेजने वाला मुझे ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार रुपए की मांग कर रहा है.
युवती ने पुलिस को आगे बताया कि ब्लैकमेल करने वाले ने धमकी दी है कि यदि मुझे रुपए नहीं दिए, तो वीडियो को वायरल कर दूंगा. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
दिल्ली पुलिस ने किया प्रेमी को गिरफ्तार, फिर खुला राज
पुलिस को पता चला कि वीडियो भेजने वाले का नाम देवराज है. वह दिल्ली के भीकम सिंह कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच्चाई बताते हुए कहा कि वीडियो उसकी प्रेमिका की बड़ी बहन का है. उसी ने ही यह वीडियो बनाया था और मुझे दिया था.
दीदी को हमारा रिश्ता नहीं था पसंद, इसलिए बनाया वीडियो

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










