
Death Overs in Cricket: ‘डेथ ओवर्स’ पर छिड़ी बहस, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मांग- अभी बुरा वक्त, ऐसा ना बोलें
AajTak
पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के एक ट्वीट के बाद ये चर्चा ट्विटर पर चल रही है. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर्स को डेथ ओवर्स कहने पर आपत्ति जताई है.
Death Overs in Cricket: क्रिकेट का सीज़न चल रहा है, टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका में वहीं अंडर-19 वर्ल्डकप भी चल रहा है. इस बीच क्रिकेट को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है. ये बहस पारी के आखिरी ओवर्स को लेकर है, जिसे ‘डेथ ओवर्स’ भी कहा जाता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब कमेंट्री करने वाले लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्वीट कर इस बात की मांग की है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने ट्वीट किया कि सभी कमेंटेटर्स से अपील करना चाहूंगा कि कोई डेथ ओवर्स शब्द का इस्तेमाल ना करें. या तो उसे स्लॉग ओवर कहें या फिर अंतिम ओवर्स. हम इस वक्त मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं, डेथ अच्छा शब्द नहीं है. आखिरी दस ओवर काफी ज़रूरी होते हैं, लेकिन अगर किसी टीम के लिए कुछ अच्छा नहीं होता तो वो मर नहीं जाता है. Request to all commentators, please don’t say “ DEATH OVERS”. Either call it slog overs or end overs. We are going through a tough time. Death is not a nice word. The last ten overs are definitely important overs but one doesn’t die if it doesn’t go the team’s way.#SAvIND

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









