
'Death on The Nile' से Ali Fazal की लेटेस्ट फोटो, 'वंडरवुमन' संग खूब जम रही जोड़ी
AajTak
गैल गडोट डीसी कॉमिक बुक रूपांतरण में 'वंडर वुमन' की भूमिका निभाने के लिए बेहद मशहूर हैं. फिल्म से इस तस्वीर को शेयर करते हुए अली ने फिल्म का हिस्सा होने पर अपनी खुशी जाहिर की है. वे लिखते हैं- 'डेथ ऑन द नाइल, जल्द ही थिएटर में.
बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने बॉलीवुड में अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन करने के बाद हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का परिचय दिया है. एक्टर जल्द ही हॉलीवुड मूवी 'डेथ ऑन द नाइल' में हॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के साथ काम करने वाले हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'डेथ ऑन द नाइल' की सह-कलाकार गैल गडोट के साथ एक स्पेशल फोटो शेयर की है.
More Related News













