
Dating Apps यूज करने वाले सावधान! स्कैमर्स बना रहे हैं निशाना, एक गलती से हो जाएगा लाखों का नुकसान
AajTak
Bumble और Tinder जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स के जरिए स्कैम किया जा रहा है. ये स्कैम क्रिप्टोकरेंसी को लेकर किया जा रहा है. इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
अगर आप भी डेटिंग ऐप्स यूज करते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. स्कैमर्स यूजर्स को Bumble और Tinder जैसे पॉपुलर डेटिंग ऐप्स के जरिए टारगेट कर रहे हैं. इसको लेकर साइबर सिक्योरिटी फर्म Sophos ने चेतावनी जारी की है.
Sophos के अनुसार, इसमें यूजर्स से फेक प्रॉफिट टैक्स के नाम पर हजारों रुपये ठगे जा रहे हैं. इस इंटरनेशन क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिग स्कैम को सिक्योरिटी फर्म ने CryptoRom नाम दिया है. इसके जरिए दुनियाभर के लोगों को टारगेट किया जा रहा है.
एक केस में विक्टिम से फेक क्रिप्टो ट्रेडिग स्कीम में लगे 1 मिलियन डॉलर को एक्सेस करने के लिए 625,000 डॉलर की मांग की जा रही थी. इसको लेकर उसे ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर मिले एक व्यक्ति ने सजेस्ट किया था.
उनके ऑनलाइन डेटिंग फ्रेंड ने ये भी बताया कि वो अपने 4 मिलियन डॉलर को निकालने लिए अपने पैसे भी लगाए थे. स्कैमर्स के अनुसार इनवेस्टमेंट से 3.13 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ और इस वजह से उसपर 20 परसेंट का प्रॉफिट टैक्स (6,25,000 डॉलर) लगेगा अगर वो अपने अकाउंट को एक्सेस करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- Online Fraud में कट गए बैंक अकाउंट से पैसे? ये है वापस पाने का तरीका
Sophos की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन केस में सच्चाई ये होती है कि ना ही को-इनवेस्टमेंट ना ही प्रॉफिट रियल होते हैं. ऑनलाइन डेटिंग वाले फ्रेंड भी ऐसे स्कैम के हिस्से होते हैं. जब फेक ट्रेडिग स्कीम से इनवेस्टमेंट को निकालने की कोशिश विक्टिम करते हैं तो उनका अकाउंट फ्रिज कर दिया जाता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











