
Data Protection Bill कैसे सुरक्षित रखेगा आपकी प्राइवेसी, जानें
AajTak
डेटा प्रोटेक्शन बिल पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है. टेक शो के इस वीडियो में आज हम बात करेंगे डेटा प्रोटेक्शन बिल के बारे में. सदन में अगर ये बिल पास हो जाता है तो ये बिल एक कानून बन जाएगा. डेटा प्रोटेक्शन बिल के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान ये सब हम आपको बताएंगे इस वीडियो में. डेटा प्रोटेक्शन में आपके पर्सनल इंफार्मेशन, फोन का IP Address, लेपटॉप का IP Address और फोन के Camera, Contact, Calling, Location जैसी प्राइवेट चीजों की इंफार्मेशन आती है. ये सारी डेटा इस डेटा प्रोटेक्शन बिल में आती है. कई सारे ऐप्स आपसे Permission लेती है, कि आपके Behalf में वो Third Party के साथ आपका डेटा शेयर कर पाएंगे. लेकिन कई ऐसे ऐप्स भी होते हैं जो आपको बिना बताये आपकी इंफार्मेशन शेयर कर लेती है. देखें ये वीडियो.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












