
Dark Pattern Scam क्या है? जो कर देता है आपको कुछ भी खरीदने पर मजबूर
AajTak
What is Dark Pattern Scam: ऑनलाइन सेल में किसी चीज को देखकर आपको लगता है कि इसे जरूर खरीदना है, लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आपका दिल उस प्रोडक्ट पर ही क्यों रुका. ये एक स्कैम भी तो हो सकता है? वैसे ये एक स्कैम की वजह से ही होता है, जिसे डार्क पैटर्न कहते हैं. आइए जानते हैं डार्क पैटर्न क्या है और कैसे कंपनियां आपको अपने जाल में फंसाती हैं.
लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम सिर्फ स्कैमर्स ही नहीं करते हैं, बल्कि तमाम कंपनियां भी करती हैं. पिछले कुछ वक्त से एक नाम चर्चा में है. हम बात कर रहे हैं Dark Pattern की, जिसका इस्तेमाल तमाम कंपनियां करती हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी किया जाता है.
आसान शब्दों में कहें, तो इसका इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना प्रोडक्ट बेचने के लिए किया जाता है. अब सवाल ये है कि फिर इस पैटर्न में स्कैम क्या है. दरअसल, इसका इस्तेमाल करके कंपनियां ग्राहकों को अपना प्रोडक्ट खरीदने के लिए मजबूर करती हैं. आप सोच रहे होंगे कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है.
सबसे पहले उदाहरण लेते हैं किसी फ्लाइट बुकिंग का. जब आप किसी कंपनी की फ्लाइट बुक करने जाते हैं, तो दिखाता है कि कुछ ही सीट्स बची हैं और ज्यादातर बुक हो चुकी हैं. आप हड़बड़ाहट में उसे तुरंत ही बुक करेंगे. इस तरह से कंपनी आपको आसानी से अपनी एक सीट बेच देती हैं.
ये भी पढ़ें- QR Code करते हैं स्कैन, तो कभी भी हो सकता है आपके साथ Scam, क्या है पूरा मामला?
दूसरा उदाहरण ले लेते हैं कि शॉपिंग मॉल में मौजूद किसी प्रोडक्ट का. सेलर उस प्रोडक्ट को कुछ इस तरह से शोकेस करता है कि अगर आपने उसे नहीं खरीदा, तो आपको पछतावा होगा. इसके लिए तमाम तरह के लालच दिए जाते हैं और अंत में ग्राहक डार्क पैटर्न का शिकार होकर फंस जाता है.
Dark Pattern Explained

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












