
Cyber Fraud होते ही इस नंबर पर करें कॉल, बच सकते हैं आपके पैसे, ये है ऑनलाइन शिकायत का तरीका
AajTak
Cyber Fraud Helpline Number: साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में आपको कुछ बातें जान लेना चाहिए. एक तो इस तरह के किसी अपराध के केस में आपको किस नंबर पर कॉल करना चाहिए. वहीं दूसरा आप किस तरह से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं साइबर फ्रॉड से जुड़े इन जरूरी तरीकों की डिटेल्स.
ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम्स के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं. लगातार बढ़ते मामलों से निबटने के लिए पुलिस कई कदम उठा रही है. मगर चालाक साइबर ठग किसी ना किसी तरह से यूजर्स को अपने जाल में फंसाने में कामयाब हो जाते हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि साइबर फ्रॉड होने के बाद क्या करें.
घर में चोरी हो तो कोई भी शख्स सबसे पहले पुलिस के पास जाता है, लेकिन साइबर क्राइम के मामले में लोग काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं. इसकी वजह लोगों को सही जानकारी नहीं होना है.
जब तक लोग पुलिस के पास पहुंचते हैं, तब तक साइबर क्रिमिनल्स अपने काम को अंजाम दे चुके होते हैं, लेकिन आप थोड़ी तेज दिखाकर इस ठगी में अपने पैसे बचा सकते हैं.
लोगों में साइबर क्राइम को लेकर ज्यादा जागरूकता नहीं है और अपराधी इसका ही फायदा उठाते हैं. अगर आपके या आपके जानने वाले किसी के साथ इस तरह की कोई घटना होती है, तो आप तुरंत ही 1930 पर डायल करना होगा.
अगर आपने साइबर फ्रॉड होने के तुरंत बाद ही पुलिस को 1930 पर कॉल करके घटना की पूरी जानकारी दी, तो संभव है कि आपके पैसे बच जाएं. इसके लिए आपको मामले में थोड़ी तेजी दिखानी होगी.
फ्रॉड होने के एक घंटे से कम वक्त में आपको 1930 पर कॉल करके सभी डिटेल्स शेयर करनी होगी. मसलन पीड़ित को बैंक अकाउंट्स डिटेल्स, UPI लिंक जहां मनी ट्रांसफर हुआ और दूसरी डिटेल्स पुलिस को बतानी होंगी. जिसकी मदद से पुलिस उस अकाउंट को फ्रीज कर सके और आपके पैसे बचाए जा सकेंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












