
Cyber fraud : ऑफिस के खाते से उड़ाए 1.08 करोड़, फिर खुद हुआ साइबर फ्रॉड का शिकार
AajTak
Cyber fraud का एक अनोखा मामला सामने आया है. मुंबई की प्राइवेट कंपनी में करीब तीन दशक से काम करने वाले व्यक्ति ने पहले कंपनी के अकाउंट से 1.08 करोड़ रुपये उड़ाए और फिर उन रुपयों को वह साइबर फ्रॉड में गंवा बैठा. विक्टिम ने यह रकम दोगुने करने के चक्कर में एक कंपनी में लगाई थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.
जैसी करनी, वैसी भरनी, कहावत आपने जरूर सुनी होगी. हाल ही में एक शख्स को इसी का परिणाम मिला. दरअसल, मुंबई की प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेट की पोस्ट पर काम करने वाले व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. शख्स पर आरोप है कि उसने 1.08 करोड़ रुपये का गबन किया है.
इसके बाद उसने इन सभी रुपयों को एक इंश्योरेंस स्कीम में इनवेस्टमेंट कर दिया. यह सभी रुपया उसने अपने नाम से इनवेस्ट किया था. लेकिन उसे पता ही नहीं था कि वह इनवेस्टमेंट असल में एक साइबर फ्रॉड है.
जैना इलेक्ट्रिक और मैकेनिक वर्क्स नाम की कंपनी में वह शख्स साल 1992 से काम कर रहा था. उस पर आरोप है कि उसने 1.08 करोड़ रुपये का गबन किया और इसके बाद वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया.
कंपनी में करीब तीन दशक से काम करने वाले शख्स ने कंपनी के मालिकों और बोर्ड मेंबर्स का भरोसा जीत लिया था. इसके बाद उसे बैंकिंग ट्रांजैक्शन के लिए OTP की अथॉरिटी मिल गई थी.
पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, अकाउंटेंड के पोस्ट पर काम करने वाले आरोपी ने कंपनी के बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर 1.08 करोड़ रुपये निकाले थे.
यह भी पढ़ें: 'स्मार्टफोन जॉम्बी' से सावधान, बेंगलुरू में लगा साइनबोर्ड, जानिए क्यों हो रहा वायरल?

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











