
CWC: कांग्रेस की नई टीम में बुजुर्गों की भरमार, '50-50 फॉर्मूले' का वादा निभाने में भी खड़गे फेल
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले 80 सीटों वाले राज्य यूपी से सीडब्ल्यूसी में केवल तीन नेताओं को ही जगह मिल सकी है. यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को जगह नहीं दी गई है तो वहीं सीडब्ल्यूसी में उदयपुर चिंतन शिविर के मंथन से निकला '50-50 फॉर्मूला' लागू करने में भी पार्टी फेल रही है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की नई टीम में चुनावी राज्यों पर फोकस है. हर जाति-वर्ग को साधने की कवायद है तो साथ ही उदयपुर चिंतन शिविर के '50-50' फॉर्मूला लागू करने में विफलता भी. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में उत्तर प्रदेश से तीन ही नेता जगह बना सके हैं. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके नेता भी सीडब्ल्यूसी में जगह बनाने में विफल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 2024 की जंग से पहले खड़गे ने बनाई नई टीम, CWC में सचिन पायलट की एंट्री, शशि थरूर को भी मिली जगह
सीडब्ल्यूसी के ऐलान के बाद ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस को उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य में अपने ही पूर्व प्रदेश अध्यक्षों पर भरोसा नहीं रहा? सीडब्ल्यूसी में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को जगह नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस के नेता भी दबी जुबान कह रहे हैं कि वजह भरोसे की कमी है. गौरतलब है कि कांग्रेस की नई सीडब्ल्यूसी में यूपी से प्रदेश अध्यक्ष रहे किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है.
अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. सीटों के लिहाज से भी उत्तर प्रदेश अहम है. 80 लोकसभा सीटों वाले सूबे से केवल तीन नेता ही सीडब्ल्यूसी में जगह बना पाए हैं- सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला और सुप्रिया श्रीनेत. सीडब्ल्यूसी में राज बब्बर, अजय लल्लू और बृजलाल खाबरी में से किसी को भी जगह नहीं मिल पाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
सीडब्ल्यूसी में 50-50 फॉर्मूला फेल
कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर में युवाओं को तरजीह देने का फैसला हुआ था. मल्लिकार्जुन खड़गे ने उदयपुर शिविर के 50-50 फॉर्मूले को लागू करने की बात कही थी. सीडब्ल्यूसी से इसकी शुरुआत होगी, ऐसी उम्मीद थी लेकिन हुआ उल्टा. कांग्रेस की 84 सदस्यों वाली सीडब्ल्यूसी में करीब डेढ़ दर्जन नेता ही ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से कम है. 50 साल के आसपास उम्र वाले नेताओं को भी शामिल कर लें तो ये तादाद करीब दो दर्जन तक पहुंचती है. कांग्रेस की नई सीडब्ल्यूसी में उदयपुर चिंतन शिविर का 50-50 फॉर्मूला फेल रहा है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









