
CV में ये 4 चीज बदलते ही मिली थी 50 लाख की जॉब... आप भी कभी ना करें ये गलती
AajTak
लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने अपने रिज्यूमे में अहम बदलाव किए. हर जॉब के लिए अलग रिज्यूमे बनाना, फॉर्मेट सुधारना, प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल और स्किल्स पर काम करना.
कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी की जर्नी ने सभी का ध्यान खींचा था. दरअसल, इस युवक को करीब 9 महीने तक कई कंपनियों में अप्लाई करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली. बार-बार रिजेक्ट होने के बावजूद उसने हार नहीं मानी. आखिरकार उसने अपने CV (रिज्यूमे) में कुछ जरूरी बदलाव किए और यही बदलाव उसकी किस्मत बदलने वाले साबित हुए. दरअसल, यह युवक दिल्ली के एक टॉप इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है. उसने साल 2023 में अपनी पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उसने इंटर्नशिप की और एक प्री-प्लेसमेंट ऑफर के जरिए पहली नौकरी मिली. तो चलिए जानते हैं आप सीवी में क्या बदलाव कर आसानी से नौकरी पा सकते हैं.
चलिए जानते हैं कि वो कौन-से बदलाव थे, जिन्होंने उसके करियर की दिशा ही बदल दी.
1. हर नौकरी के लिए बनाएं अलग रिज्यूमे एक ही रिज्यूमे हर जगह भेजना गलत है. हर कंपनी के जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ें और उसी के मुताबिक अपना रिज्यूमे बनाएं. कंपनी जिन स्किल्स की डिमांड करती है, वही रिज्यूमे में शामिल करें. इससे हर कंपनी को लगता कि यह कैंडिडेट उनकी जरूरत के हिसाब से फिट है.
2. रिज्यूमे का फॉर्मेट बदले पहले रिज्यूमे बहुत ज्यादा जानकारी से भरा हुआ था, जो रिक्रूटर को कन्फ्यूज कर सकता था. इसलिए एक साफ-सुथरा दो पेज का रिज्यूमे बनाएं. आसान फॉन्ट्स चुने, ताकि पढ़ने में दिक्कत न हो. रिज्यूमे के आखिर में एक छोटा लेकिन असरदार समरी सेक्शन जोड़े. इसका फायदा यह होगा कि इंटरव्यू लेने वाले को पहले ही उसके करियर के बारे में समझ आ जाती थी. अक्सर इंटरव्यू के सवाल भी उसी समरी से आते हैं, जिससे जवाब देने में आसानी होगी.
3. प्रोफेशनल भाषा में कंटेंट लिखें रिज्यूमे की भाषा बहुत मायने रखती है. अपने स्किल्स, काम के अनुभव और उपलब्धियों को प्रोफेशनल तरीके से लिखे. सिर्फ यह नहीं बताएं कि क्या काम किया, बल्कि यह भी बताए कि उस काम से क्या रिजल्ट निकला. अच्छा कंटेंट लिखने के लिए उसने ChatGPT जैसे AI टूल्स की मदद ली.
4. स्किल्स पर मेहनत करें अपनी स्किल्स को मजबूत बनाने पर फोकस करें. डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की बेसिक चीजें अच्छे से सीखें. React, React Native, Node.js, Express के साथ-साथ Machine Learning (ML) और Artificial Intelligence (AI) भी सीखें. इससे आपका रिज्यूमे पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएगा.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











