
CUET UG Registration Date: आगे बढ़ी सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की तारीख, जानें कब होगा एग्जाम
AajTak
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2024) के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब छात्र 31 मार्च 2024 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
CUET UG Application Date Extends: सीयूईटी के जरिये देश की टॉप यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है. अब छात्र 31 मार्च 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. याद रहे यह विंडो 31 तारीख की रात 09 बजकर 50 मिनट तक खुली रहेगी.
जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 01 से 03 अप्रैल 2024 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी. तीन अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट तक छात्र अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं.
How to Register for CUET UG 2024: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें (जल्द एक्टिव होगा).
स्टेप 3: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












