
CUET UG 2022 Postponed: एग्जाम सेंटर्स पर गड़बड़ी के चलते NTA रद्द कर सकता है सीयूईटी परीक्षा
AajTak
CUET UG 2022 Postponed: NTA भारत भर के लगभग 259 शहरों और भारत के बाहर 9 शहरों में स्थित 489 केंद्रों पर 15 जुलाई से 20 अगस्त तक CUET (UG) - 2022 परीक्षा आयोजित कर रहा है. परीक्षा कई एग्जाम सेंटर्स पर हुई गड़बड़ियों के चलते स्थगित की जा चुकी हैं.
CUET UG 2022 Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सूत्रों के अनुसार, 07 अगस्त को आयोजित होने जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) परीक्षा उन छात्रों के लिए स्थगित कर दी जाएगी, जिनके एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर की जानकारी नहीं है. सूत्रों ने कहा कि 8 अगस्त को उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए भी परीक्षा स्थगित की जा सकती है यदि एडमिट कार्ड में "केंद्रों का उल्लेख बाद में किया जाएगा" दर्ज होगा.
सूत्रों ने कहा कि परीक्षा अगस्त के तीसरे सप्ताह तक पुन: आयोजित की जा सकती है. सूत्रों ने कहा कि 53 केंद्र ऐसे हैं जो CUET परीक्षा के दौरान तकनीकी खराबी की रिपोर्ट कर रहे हैं. समिति की एक बैठक होगी क्योंकि इन केंद्रों को परीक्षा आयोजित करने के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन करने की चेतावनी दी गई है.
सूत्रों ने कहा कि इन केंद्रों को डी-लिस्ट किया जा सकता है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. NTA भारत भर के लगभग 259 शहरों और भारत के बाहर 9 शहरों में स्थित 489 केंद्रों पर 15 जुलाई से 20 अगस्त तक CUET (UG) - 2022 परीक्षा आयोजित कर रहा है. परीक्षा कई एग्जाम सेंटर्स पर हुई गड़बड़ियों के चलते स्थगित की जा चुकी हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












