
CUET UG 2022 New Dates: अब 24 से 28 अगस्त तक होंगी सीयूईटी परीक्षा, देखें नया शेड्यूल
AajTak
CUET UG 2022 New Dates: जिन उम्मीदवारों का एग्जाम 12 से 14 अगस्त तक होना था, वे अब 24 से 28 अगस्त तक परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा पहले 20 अगस्त को खत्म होने वाली थीं जो कि अब 28 अगस्त को खत्म होंगी. रिवाइज्ड शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है.
CUET UG 2022 New Dates: कंबाइंड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2022) के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया गया है. NTA ने आधिकारिक नोटिस जारी कर परीक्षा की नई डेट्स का ऐलान किया है. जिन उम्मीदवारों का एग्जाम 12 से 14 अगस्त तक होना था, वे अब 24 से 28 अगस्त तक परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा पहले 20 अगस्त को खत्म होने वाली थीं जो कि अब 28 अगस्त को खत्म होंगी. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में नई डेट्स चेक कर सकते हैं.
बता दें कि जिन एग्जाम सेंटर्स पर तकनीकी गड़बड़ियों के चलते परीक्षा नहीं हो पाई थी, उनके एग्जाम 12 अगस्त से 14 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिए गए थे. इन्हीं परीक्षाओं की डेट में अब बदलाव किया गया है. NTA इन परीक्षाओं को अब 24 से 28 अगस्त तक आयोजित करेगा. बता दें कि 17, 18 और 20 अगस्त की परीक्षा की डेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
07, 08 और 10 अगस्त को होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं. जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि 24 से 28 अगस्त को आयोजित होने जा रही परीक्षाओं के नये एडमिट कार्ड जारी होंगे. NTA की तरफ से पर्याप्त समय पहले एडमिट कार्ड रिलीज़ कर दिए जाएंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












