
CUET PG 2024: 11 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउलनोड
AajTak
CUET PG 2024 Admit Card: 11 मार्च 2024 को सीयूईटी पीजी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रेवश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
CUET PG 2024 Exam Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा 11 मार्च को आयोजित की जाएगी. इस एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट - pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए कैंडिडेट को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगइन करना होगा.
CUET PG Exam Date: 11 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी की परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 09 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 से 02:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 04:30 बजे से 06:15 बजे तक चलेगी.
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि जारी हुए एडमिट कार्ड सिर्फ 11 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हैं. एनटीए जल्द ही 28 मार्च तक होने वाली बाकी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगा. उम्मीदवार Aajtak.in और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
PDF देखें
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











