
CUET परीक्षा में रोहांश को मिले 200 में 200 नंबर, अब SRCC में चाहते हैं दाखिला, बताई स्ट्रेटजी
AajTak
सीयूईटी यूजी टॉपर रोहांश महाजन के माता-पिता डॉक्टर हैं, लेकिन उन्हें विज्ञान में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई की है और उनका लक्ष्य डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) करना है. रोहांश ने बताया कि उन्होंने सीयूईटी में फुल मार्क्स लाने के लिए किस स्ट्रैटजी को फॉलो किया था.
CUET UG 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, इस साल अधिकतर कैंडिडेट्स ने अच्छा स्कोर किया है, जिसमें से एक हैं रोहांश महाजन. रोहांश ने इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स, बिजनेस रिसर्च, अकाउंट्स और बुक कीपिंग में 200 में से 200 अंक हासिल किए हैं. सिर्फ सीयूईटी में ही नहीं, रोहांश हमेशा से टॉपर रहे हैं.
शुरुआत से ही टॉपर हैं रोहांश
रोहांश महाजन दिल्ली के रहने वाले हैं. उनकी उम्र सिर्फ 18 साल है. CUET परीक्षा के जरिये रोहांश को अच्छा कॉलेज मिले, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत से पढ़ाई की और अपना रिजल्ट देखकर वह काफी खुश हैं. रोहांश ने दिल्ली के पीतमपुरा में स्थिति एपीजे स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है. उन्होंने 10वीं कक्षा में भी 97.4 अंक हासिल किए थे, इसके बाद 12वीं में भी उनके 97 प्रतिशत मार्क्स आए थे.
DU से पढ़ना चाहते हैं रोहांश
रोहांश के माता-पिता डॉक्टर हैं, लेकिन उन्हें विज्ञान में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कॉमर्स की पढ़ाई की है और उनका लक्ष्य डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स(ऑनर्स) करना है. इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि SRCC हाई क्वालिटी एजुकेशन देता है. एडमिशन के साथ-साथ मुझे कॉलेज की खेल सुविधाओं, त्यौहारों और पूर्व छात्र संघ के माध्यम से प्रदर्शन और डेवलेपमेंट के कई अवसर मिलेंगे. मैंने हिंदू कॉलेज, हंसराज कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत सेंट स्टीफंस कॉलेज में अर्थशास्त्र (ऑनर्स) के लिए भी अप्लाई किया है.
रोहांश ने बताया टॉपर बनने का मंत्र

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












