
CT 2025, PAK vs NZ Match Highlights: बाबर-रिजवान की फौज को न्यूजीलैंड ने किया ढेर, चैम्पियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में हारा पाकिस्तान
AajTak
Champions Trophy, PAK vs NZ Match Highlights: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है. ओपनिंग मुकाबला बुधवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. मैच में न्यूजीलैंड टीम ने दमदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को बुरी तरह शिकस्त दी.
PAK vs NZ Match Highlights, ICC Champions trophy 2025: मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के लिए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. बुधवार (19 फरवरी) को खेले गए ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ.
टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में ही हो रहा है. ऐसे में उसकी अपने घर में यह हार फैन्स के लिए झटका देने वाली है. अब पाकिस्तान को यदि सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपने ग्रुप बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. पाकिस्तान का अगला मैच भारतीय टीम के खिलाफ 23 फरवरी को है. जबकि तीसरा और अपना आखिरी ग्रुप मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 321 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में पाकिस्तानी टीम 47.2 ओवर में ही 260 रनों पर सिमट गई. बना लिए हैं. टीम के लिए बाबर आजम और खुशदिल शाह ने फिफ्टी जमाई. खुशदिल ने 69 और बाबर ने 64 रन बनाए. कीवी टीम के लिए विल ओ'रुरके और मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट झटके.
पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत
321 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 8 रनों पर पहला विकेट गंवाया. सऊद शकील 19 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें विल ओ'रुरके ने मैट हेनरी के हाथों कैच आउट कराया. दूसरा झटका 22 के स्कोर पर लगा. कप्तान मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों पर 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उन्हें भी ओ'रुरके ने शिकार बनाया.
दो विकेट के बाद पाकिस्तानी टीम थोड़ी संभली, लेकिन 69 के स्कोर पर तीसरा और बड़ा झटका लगा. इस बार ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने फखर जमां को क्लीन बोल्ड किया. फखर 41 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









