
CSK की बेस्ट टीम से बाहर हुए एम एस धोनी! 12 खिलाड़ियों में भी नहीं मिली जगह
ABP News
IPL 2026 से पहले इरफान पठान की चुनी गई CSK की बेस्ट टीम ने बड़ी बहस छेड़ दी है, क्योंकि इसमें एमएस धोनी को जगह नहीं मिली है. इरफान ने भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह टीम चुनी है.
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने CSK की अपनी पसंदीदा प्लेइंग कॉम्बिनेशन चुनी है. इसमें हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने 12 खिलाड़ियों की टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी. इस सुझाव ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है.
इरफान पठान का मानना है कि अब धोनी की भूमिका मैदान पर कम और टीम के भीतर मार्गदर्शक के तौर पर ज्यादा अहम हो सकती है. उनके अनुसार, पिछले कुछ सीजन में धोनी ज्यादातर आखिरी एक-दो ओवर में बल्लेबाजी के लिए आते रहे हैं. इससे फैंस को उनका रोमांचक अंदाज जरूर देखने को मिलता है, लेकिन टीम की रणनीति के लिहाज से यह हर मैच में बहुत बड़ा योगदान नहीं माना जा सकता है.
मेंटॉर की भूमिका में दिख सकते हैं धोनी
पठान का मानना है कि 44 साल के धोनी अब CSK की टीम को मजबूत करने पर फोकस करना चाहिए. उनका कहना है कि CSK के पास अब युवा और भविष्य के लीडर मौजूद हैं, जिन्हें तैयार करने की जरूरत है. इस कड़ी में उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ और हाल में टीम से जुड़े संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी अहम माना है.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.











