
Crude Oil की कीमत में उछाल, क्या आपके शहर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां चेक करें 23 नवंबर का रेट
AajTak
Petrol Price Today 23 November 2024: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेस (Crude Oil) की कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव नतीजों के दिन आज (शनिवार), 23 नवंबर को कच्चे तेल के भाव में उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं पेट्रोल और डीजल के रेट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आज यानी 23 जुलाई 2024 की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 75.17 डॉलर प्रति बैरल जबकि WTI क्रूड 71.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है.
भारतीय तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार), 22 नवंबर 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं. आइए जानते हैं, अलग-अलग इलाकों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.
यहां चेक करें पेट्रोल की कीमत
महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये है. इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर व डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं.
यहां चेक करें डीजल के रेट

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












