
Crude Oil का रेट 75 डॉलर प्रति बैरल से कम, जानें आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां करें चेक
AajTak
भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी 14 दिसंबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Prices) जारी कर दी हैं. आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य महानगरों में आज क्या है रेट.
राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 14 दिसंबर 2023 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. हालांकि, राज्यों स्तर पर विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखा जा सकता है. कच्चे तेल की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil 75 डॉलर प्रति बैरल से कम है.आइए जानते हैं महानगरों समेत दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट.
यहां चेक करें पेट्रोल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (United Kingdom) 74.62 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड (United States) के दाम 69.80 डॉलर प्रति बैरल है. हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
यहां चेक करें डीजल की कीमत
दिल्ली से मुंबई तक महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां क्लिक कर चेक करें रेट

Piyush Goyal On Iran War: 'कुछ नुकसान तो होगा, लेकिन भारत...', US-ईरान युद्ध को लेकर बोले पीयूष गोयल
Piyush Goyal On Energy Crisis India: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत समेत दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हर चुनौती से पार पाने में सक्षम रहा है.












