
Crime Katha: रिटायर्ड IAF कर्मी की हत्या, वर्दी पर दाग और सनसनीखेज खुलासा... दिल दहला देगी इस हत्याकांड की कहानी
AajTak
गाजियाबाद में रिटायर्ड IAF कर्मी योगेश की हत्या का खुलासा बेहद चौंकाने वाला है. दरअसल, प्रॉपर्टी के लालच में योगेश के दो बेटों ने ही ये खौफनाक साजिश रची थी. हैरान करने वाली बात ये है कि इस कत्ल में शामिल शूटर यूपी पुलिस का सिपाही निकला. पढ़ें पूरी कहानी.
Retired IAF Personnel Murder Case: गाजियाबाद में रिटायर्ड इंडियन एयरफोर्स (IAF) कर्मी योगेश की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्या की साजिश खुद मृतक के बेटों ने रची थी. प्रॉपर्टी के लालच में बेटों ने अपने ही पिता की हत्या के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए थे. घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शूटिंग को अंजाम देने वालों में एक यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल है. यह मामला रिश्तों के खून और लालच की खौफनाक तस्वीर पेश करता है.
घर लौटते वक्त मारी थी गोली
मृतक की पहचान 58 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है, जो इंडियन एयरफोर्स से रिटायर्ड थे. वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले थे और गाजियाबाद के लोनी इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में रहते थे. 26 दिसंबर को जब योगेश अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल योगेश की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.
बेटों से चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि योगेश का अपने बेटों से लंबे समय से विवाद चल रहा था. योगेश अपने बेटों से घर खाली करवाना चाहते थे, जिससे बेटे नाराज थे. इसी प्रॉपर्टी विवाद ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया. पुलिस के मुताबिक, बेटों ने लालच में आकर अपने पिता को रास्ते से हटाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने हत्या की पूरी योजना बनाई और शूटरों से संपर्क किया.
पड़ोसी बना कॉन्ट्रैक्ट किलर

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







