
Covid19: कोरोना की चपेट में जम्मू यूनिवर्सिटी, 43 पाए गए संक्रमित, परीक्षाएं स्थगित
AajTak
Covid19: रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी क्लासेज़ और रीसर्च वर्क अगले आदेश तक केवल ऑनलाइन ही जारी रहेंगे. कोई भी ऑफिस से जुड़ा काम भी केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा. हॉस्टल में रह रहे छात्रों को नियमानुसार हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
Covid19: यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई. शनिवार 10 अप्रैल को यूनिवर्सिटी में 43 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कैंपस को ऑफलाइन क्लासेज़ के लिए बंद कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार ने आदेश दिए हैं कि अब क्लासेज़ केवल ऑनलाइन मोड में होंगी. यूनिवर्सिटी के सभी एग्जाम भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं. यूनिवर्सिटी फिलहाल अगले आदेश तक बंद ही रहेगी. रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी क्लासेज़ और रीसर्च वर्क अगले आदेश तक केवल ऑनलाइन ही जारी रहेंगे. कोई भी ऑफिस से जुड़ा काम भी केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा. हॉस्टल में रह रहे छात्रों को नियमानुसार हॉस्टल खाली करने के भी निर्देश दिए गए हैं. कैंपस में धनवंतरि लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस, कैफेटेरिया आदि भी बंद कर दिए गए हैं. यूनिवर्सिटी के सभी एग्जाम 15 अप्रैल तक स्थगित रहेंगे. हालांकि MPhil/PhD के लिए वाइवा का आयोजन ऑनलाइन किया जा सकता है. यूनिवर्सिटी के किसी भी कर्मचारी को अभी शहर से बाहर जाने की इजाज़त नहीं है. सभी जरूरी सर्विसेज़ जैसे हेल्थ सेंटर, सेनिटाइज़ेशन, सिक्योरिटी आदि से ज़ुड़े कर्मचारी अभी अपनी ड्यूटी जारी रखेंगे.
ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











