
Covid New Variant Omicron: 'डेल्टा' से भी ज्यादा खतरनाक 'ओमीक्रॉन'! क्या तीसरी लहर का सबब बनेगा ये वेरिएंट?
AajTak
कोरोना है कि दुनिया का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा. अभी कोरोना वायरस के डेल्टा वेरियेंट से दुनिया निपट भी नहीं पाई है कि कोरोना का नया वेरियेंट पैदा हो गया है जिसका नाम है ओमिक्रॉन. वैज्ञानिक कह रहे हैं कि ये नया वेरियेंट डेल्टा से भी ज्यादा संक्रामक है यानी तेजी से फैलता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे वेरियेंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है. ऐसे में आपको कोरोना के इस नये वेरियेंट से खबरदार रहना जरूरी है. ये नया वेरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. नये वेरियेंट के खिलाफ क्या है इंडिया का प्लान? जानने के लिए देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











