
Covid Effect: अमित शाह ने बंद किया डोर-टू-डोर कैंपेन, 25 मिनट का प्रोग्राम 5 मिनट किया
AajTak
यूपी में चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह ने कोविड को देखते हुए अपना घर-घर जाकर प्रचार अभियान बंद कर दिया है. दरअसल इससे कोविड के दिशा निर्देशों का उल्लंघन हो रहा था.
कोरोना संक्रमण को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने डोर-टू-डोर कैंपेन बंद कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपने 25 मिनट के कार्यक्रम की अवधि भी कम करते हुए इसे महज 5 मिनट कर दिया है. दरअसल, प्रचार के दौरान भीड़ बढ़ने के कारण कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











