
Covid Cases In India: देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए मरीज मिले
AajTak
Covid Cases In India: कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए केस सामने आए हैं.
देशभर में कोरोना संक्रमण अब पैर पसारने लगा है. पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,688 नए मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 18,684 हो गई है. मतलब भारत में कोविड के एक्टिव केस 0.04 फीसदी हैं.
बता दें कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3377 मरीज मिले थे. इस लिहाज से देखा जाए तो कोविड के केसों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. देश में अब कोविड की रिकवरी रेट 98.74 फीसदी हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 2,755 लोगों ने कोविड से जंग जीत ली है. अब देश में कोरोना को हराने वालों कुल मरीजों का ग्राफ 4,25,33,377 तक जा पहुंचा है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









